बदमाशों ने दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर की लूटपाट

सुलतानपुर : पीपरपुर थानाक्षेत्र के परसोइया गांव में दिन दहाड़े अज्ञात लुटेरों ने एक किराना व्यवसायी क

By Edited By: Publish:Sat, 16 May 2015 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 May 2015 11:27 PM (IST)
बदमाशों ने दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर की लूटपाट

सुलतानपुर : पीपरपुर थानाक्षेत्र के परसोइया गांव में दिन दहाड़े अज्ञात लुटेरों ने एक किराना व्यवसायी के घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट किया। विरोध करने पर घर में मौजूद महिलाओं की पिटाई कर दिया। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार थानाक्षेत्र के परसोइया गांव में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे पल्सर बाइक सवार तीन लुटेरे आए। अंतू-भादर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय परसोइया के पास स्थित अरविंद बरनवाल के घर में खुली किराने की दुकान पर पहुंचे। घर में मौजूद अरविंद की 38 वर्षीय पत्‍‌नी अनीता बरनवाल और 65 वर्षीय मां विमला देवी मौजूद थी। बदमाशों ने पहले दुकान से कुछ खाने का सामान लिया। उसको खाने के बाद तमंचे के बल पर जबरन घर में घुस गए और दुकान का शटर गिराकर लूटपाट शुरू कर दिया। महिलाओं के विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई कर दिया। जिसमें अनीता व विमला घायल हो गई। हल्ला-गुहार सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अरविंद बरनवाल व ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भादर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अनीता को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। उसके सिर में काफी चोटे आई हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पीपरपुर व सीओ आरके चतुर्वेदी मामले की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष पीपरपुर इंद्रराज यादव ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी