लोक कल्याण के लिए डाली गई आहूतियां

सुल्तानपुर : गुप्तारगंज में आयोजित विराट गायत्री महायज्ञ के पहले दिन 108 कुंडों में लोक कल्याण के लि

By Edited By: Publish:Thu, 27 Nov 2014 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 27 Nov 2014 09:18 PM (IST)
लोक कल्याण के लिए डाली गई आहूतियां

सुल्तानपुर : गुप्तारगंज में आयोजित विराट गायत्री महायज्ञ के पहले दिन 108 कुंडों में लोक कल्याण के लिए एक साथ आहूतियां डाली गई।

प्रात: यज्ञ स्थल पर देव पूजन कार्यक्रम हरिद्वार से आए छबील मिश्र एवं उनकी टोली द्वारा सदस्यों मुख्य यजमान के हाथों संपन्न हुआ। सुबह से ही यज्ञस्थल पर लोक कल्याण की भावना लिए महिला-पुरुष साधक एवं गायत्री परिवार से जुड़े परिजन आने लगे। वृहद देव पूजन के बाद महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रकृति सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण व वातावरण शुद्धि के लिए गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच कुंड में आहूतियां डाली। टोली द्वारा यज्ञ की महिमा एवं महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए घर-घर में यज्ञ जैसे आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दो पाली में यज्ञ में हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व महामंत्री रामभुवन मिश्र नरेंद्रदेव तिवारी, अरविंद दूबे, महेंद्र जायसवाल, राजेंद्र यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी