कैंची जीतो प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर युवा बहुजन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:04 PM (IST)
कैंची जीतो प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा
कैंची जीतो प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर युवा बहुजन सेवा समिति एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने कैंची जीतो प्रतियोगिता चिल्ड्रेन पार्क में की। मुख्य अतिथि राम कृपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान के तहत हुए कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने खासा उत्साह दिखाया। इसमें भामा ने प्रथम, द्वितीय स्थान, रौनक ने तृतीय, आफरीन ने चौथा, कंचन ने पांचवां तथा गुलफ्सा ने छठवां स्थान प्राप्त किया। इसके सरिता, रेनू, सीमा, सुनीता कुमारी, हेमा, सोनी, शिवानी, रुखसाना, रुकसा, अंशिका आदि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता आनंद पटेल दयालू ने की। ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। संचालन सचिव जावेश वानी ने किया। इस दौरान महताब आलम, मोहम्मद कायदे आजम, महेश अग्रहरि, वीरेंद्र यादव, राकेश यादव, राधिका मौर्या, साजिदा सोनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी