बंद घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

सबहेड..- बचों के साथ पति बताया जा रहा फरार जांच में जुटी पुलिस क्रासर..-ताला तोड़ निकाला शव - चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह ग्राम पंचायत के करमडाड़ टोला का मामला - दो से तीन दिन पहले का बताया जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:50 PM (IST)
बंद घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
बंद घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

रहा शव, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी सूचना

जागरण संवाददाता, गुरमा/पटवध : चोपन थाना क्षेत्र गुरदह ग्राम पंचायत के ग्राम करमडाड़ टोला में शनिवार की सुबह बंद घर में चारपाई पर एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर से आ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मृतक महिला का पति बच्चों के साथ फरार बताया जा रहा है।

करमडाड़ टोला में बंद घर के अंदर से दुर्गंध आने के बाद इसकी सूचना पास पड़ोस के लोगों ने चोपन थाने पर दी। पुलिस ने गांव वालों के सामने ताला तोड़ कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। चारपाई पर विनिता (27) पत्नी विनोद का शव चारपाई पर पड़ा था। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी। मृतक महिला जिस चारपाई पर पाई गई वहीं पास में एक फांसी का फंदा भी देखा गया, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला की मौत दो से तीन दिन पहले हो गई थी। ग्रामीणों की माने तो विनिता अपने दो बच्चों के साथ घर पर ही रहती थी, लेकिन घटना के पश्चात दोनों बच्चे व पति विनोद फरार हैं। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी हर पहलू पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी