जमींदोज टावर की जगह स्थापित होगा दूसरा टावर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: बुधवार की सायं आयी आंधी-पानी के कारण चोपन व ओबरा के मध्य जमींदोज हुए टावर के स्थान पर दूसरा टावर स्थापित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jun 2018 08:59 PM (IST)
जमींदोज टावर की जगह स्थापित होगा दूसरा टावर
जमींदोज टावर की जगह स्थापित होगा दूसरा टावर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: बुधवार की सायं आयी आंधी-पानी के कारण चोपन व ओबरा के मध्य जमींदोज हुए टावर के स्थान पर दूसरा टावर स्थापित किया जाएगा। गाजियाबाद की संविदा कंपनी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि जमींदोज टावर की जगह दूसरा टावर स्थापित करने के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शुक्रवार से फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ होगा। तीन दिन में फाउंडेशन के सेट होने के बाद खड़ा करने का कार्य शुरू किया जाएगा। नया टावर खड़ा कर तार खींचने में एक सप्ताह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ओबरा में कार्य करा रही गाजियाबाद की संविदा कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को 33 केवी चोपन लाइन पर गिरे 132 केवी के टावर को हटा कर चोपन लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। चोपन लाइन को चालू करने का क्लीयरेंस मिल गया है। रात तक चोपन लाइन प्रारंभ कर दी जाएगी। विदित हो कि बुधवार की सायं चार बजे तेज आंधी-पानी के दौरान 132 केवी ओबरा-छपका पारेषण लाइन का टावर 33 केवी चोपन लाइन पर गिर गया था। इससे रात में चोपन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी।

chat bot
आपका साथी