अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

जागरण संवाददाता सोनभद्र चोपन कस्बे में सोन नद के किनारे तीन दिन पहले महिला के मिले शव मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या पति ने की थी। अवैध संबंधों के शक में पति बबिता को सोन नद में बहाने के मकसद से ले गया था। वहां उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह अचेत हो गई। उसे सोन नद के किनारे फेंक दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 09:14 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : चोपन कस्बे में सोन नद के किनारे तीन दिन पहले महिला के मिले शव मामले का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। उसकी हत्या पति ने की थी। अवैध संबंधों के शक में पति बबीता को सोन नद में बहाने के मकसद से ले गया था। वहां उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह अचेत हो गई। उसे सोन नद के किनारे फेंक दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

चोपन कस्बे में एक जनवरी की सुबह सोन नद के किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की पहचान कांशीराम आवास कालोनी चोपन में रहने वाली बबीता पत्नी विजय सोनकर के रूप में की थी। पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस उसके पति से पूछताछ शुरू की। जिसमें परत-दर-परत हत्या की वारदात का पर्दाफाश हो गया। बबीता की हत्या उसी के पति विजय सोनकर ने की थी। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले से परदा उठाया। बताया कि विजय ने अपनी पत्नी बबीता को 31 जनवरी की रात आठ बजे सोन नद के किनारे बुलाया था। अवैध संबंधों के शक में उसने बबीता की पिटाई की थी। इसकी वजह से वह अचेत हो गई। इसके बाद विजय ने बबीता को सोन नद किनारे पानी में फेंक दिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बबीता की मां की तहरीर पर विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसके कब्जे से बबीता के दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने विजय को चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी