राब‌र्ट्सगंज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

देश व लोक तंत्र की सुरक्षा को लेकर देश बचाओ आंदोलन अभियान के संयोजक राजकुमार सोनी के नेत्तृत्व में बुधवार को राब‌र्ट्संगंज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन-जन से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 09:39 PM (IST)
राब‌र्ट्सगंज में चला मतदाता जागरूकता अभियान
राब‌र्ट्सगंज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

जासं, सोनभद्र : देश व लोकतंत्र की मजबूती को लेकर देश बचाओ आंदोलन अभियान के संयोजक राजकुमार सोनी के नेतृत्व में बुधवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन-जन से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद सोनभद्र के मतदाता अपना वोट जरूर दें। शिव प्रकाश उर्फ राजू चौबे ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करें। इस मौके पर देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सीमा पर अस्थायी दीवार बनाने की मांग को लेकर काफी समय से देशहित में संघर्षरत देश बचाओ आंदोलन अभियान के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा तभी हो सकती है जब अधिक से अधिक मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी