नक्सली वारदात के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ी

जासं विढमगंज/महुली छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा कई वाहनों को फूंके जाने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट रहा। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ व झारखंड सीमा से सटे विढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर व मेदनीखाड़ गांव व जंगलों में पुलिस ने।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 05:39 PM (IST)
नक्सली वारदात के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ी
नक्सली वारदात के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ी

जासं, विढमगंज/महुली : छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चार वाहनों को फूंके जाने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता रही। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ व झारखंड सीमा से सटे विढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर व मेदनीखाड़ गांव व जंगलों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों से नक्सलियों के घुसपैठ संबंधी जानकारी भी ली गई।

झारखंड सीमा पर पहाड़ व जंगल है। इसी गांव से होकर मलिया नदी भी बहती है। नक्सली गतिविधियों पर रोकथाम एवं आम जनमानस में विश्वास का भाव उत्पन्न करने के लिए संयुक्त कांबिग की गई। कांबिग में क्षेत्राधिकारी नक्सल के साथ बीजपुर, बभनी, दुद्धी व म्योरपुर थानों की पुलिस के अलावा सीआरपीएफ व पीएसी के जवान मौजूद रहे। मेदनीखाड़ व मुड़ीसेमर में कांबिग के दौरान जंगल में मिले संदिग्धों की तलाशी ली गई। ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, क्योंकि वह व्यक्ति नक्सली गिरोह का भी हो सकता है। यह भी बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी