विहिप ने मनाई रविदास जंयती

विश्व ¨हदू परिषद द्वारा ग्राम सभा रेहटा में संचालित एकल विद्यालय के बच्चों के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 09:12 PM (IST)
विहिप ने मनाई रविदास जंयती
विहिप ने मनाई रविदास जंयती

जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : विश्व ¨हदू परिषद द्वारा ग्रामसभा रेहटा में संचालित एकल विद्यालय के बच्चों के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य अशोक ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जाति व समुदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र, समाज एवं धर्म के उन्नति के रास्ते पर चलने का सुझाव दिया। इससे देश का विकास होगा। स्वामी विवेकानंद की भी यही सोच थी। बालक नरेंद्र से विवेकानंद बने स्वामी बचपन से ही देश, समाज एवं अपने धर्म की उन्नति के बारे में सोचते एवं कार्य करते रहे। संत रविदास की भी यही सोच थी। बजरंग दल जिला सह संयोजक पवन ¨सह ने बच्चों को मिठाई तथा जितेंद्र सोनी व अध्यापिका राजकुमारी सनोज ¨सह ने बच्चों को पेंसिल कापी प्रदान की। संत रविदास, वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

chat bot
आपका साथी