चार्ट प्रतियोगिता में वर्णिका राय प्रथम

ओबरा पीजी कालेज में छात्र छात्राओं द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन के गंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गंगा की निर्मलता व जल सरंक्षण विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:15 PM (IST)
चार्ट प्रतियोगिता में वर्णिका राय प्रथम
चार्ट प्रतियोगिता में वर्णिका राय प्रथम

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा पीजी कालेज में छात्र छात्राओं द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन के गंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गंगा की निर्मलता व जल सरंक्षण विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार्ट के माध्यम से निर्मल गंगा व जल संरक्षण का संदेश दिया। चार्ट प्रतियोगिता में वर्णिका राय प्रथम, श्रेया शर्मा ने द्वितीय एवं प्राची आर्या व नवलेश चंद्र भारती तृतीय स्थान पर रहें।निर्णायक मंडल में डा. संतोष कुमार सैनी, डा. विभा पांडेय, डा. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। निर्मल गंगा स्वच्छता अभियान के जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. उपेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक बिजनौर से कानपुर तक गंगा यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

chat bot
आपका साथी