मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिझुन गांव में गुरुवार की देर शाम सड़क किनारे खेत में साढ़े तीन फीट का मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:46 PM (IST)
मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप
मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप

जासं, घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिझुन गांव में गुरुवार की देर शाम सड़क किनारे खेत में साढ़े तीन फीट का मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना डायल 100 को दी गई। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया। वन क्षेत्राधिकारी एसके राम पटेल ने तत्काल वन्य कर्मियों को उक्त स्थान पर भेजा। जहां वन्य जीव रक्षक शिव प्रताप, ओम प्रकाश ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया मगरमच्छ नर प्रजाति का था, जिसे मुक्खा फाल कुंड में छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी