भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

जुलाई माह की 17 तारीख को घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा में जिस तरह से भूमि को कब्जा करने को लेकर नरसंहार हुआ वह आज भी लोगों के जेहन में है। बावजूद इसके जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल में ही सुकृत क्षेत्र के बट्ट गांव में मारपीट हुई तो उसकी जांच पूरी भी नहीं हुई कि करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में भी भूमि कब्जा करने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। भूमि कब्जा करने को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को तियरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 07:23 PM (IST)
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

जासं, करमा (सोनभद्र): जुलाई माह की 17 तारीख को घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा में जिस तरह से भूमि को कब्जा करने को लेकर नरसंहार हुआ वह आज भी लोगों के जेहन में है। बावजूद इसके जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल में ही सुकृत क्षेत्र के बट्ट गांव में मारपीट हुई तो उसकी जांच पूरी भी नहीं हुई कि करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में भी भूमि कब्जा करने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। भूमि कब्जा करने को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को तियरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मदैनिया गांव के महेंद्र नाथ तिवारी पक्ष का दावा है कि गांव की करीब 15 विस्वा भूमि पर उनका करीब 50 साल से कब्जा है। इसी बीच जिसके नाम भूमि थी उसने किसी और के नाम बैनामा कर दिया। बैनामा होने के बाद जब मामले की जानकारी हुई तो मामला न्यायालय पहुंचा। अभी भी यह मामला राजस्व परिषद में चल रहा है। बताया जाता है कि बुधवार को दूसरा पक्ष यानी गिरजा देवी वाला पक्ष उस खेत में भरे पानी को निकलने के लिए मशीन लगाया था। इसकी जानकारी जब महेंद्र नाथ तिवारी पक्ष को हुई तो मौके पर पहुंचकर पानी न निकालने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन-तीन लोग घायल हो गए। गिरजा देवी पक्ष से राकेश, राजेश व उद्रेश व महेंद्र तिवारी पक्ष से महेंद्र नाथ, इंद्रेश त्रिपाठी व अर्जुन घायल हुए। सभी को पुलिस ने केकराही सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक मारपीट में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच भी की जा रही है। करमा थाने के उप निरीक्षक गंगाधर मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस भेजकर सभी को अस्पताल भेजवाया गया। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी