आजादी के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण

वृक्ष हमें प्रदान करते हैं जीवनदायी आक्सीजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 06:35 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण
आजादी के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण

आजादी के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन प्रबंधन की ओर से पुराने ऐश डाइक पर 1500 सौ फलदार व अन्य पौधे लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाया।

मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीजन के ऊर्जा अध्यक्ष केपी यादव ने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आवाह्न किया। कहा कि हम संकल्प लेकर रेणुसागर परिसर में अधिक से अधिक पौधरोपण कर वायु प्रदूषण को शून्य करने का प्रयास करेंगे। ये हमें आक्सीजन देते हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधों को संरक्षित व विकसित भी करेंगे।

कर्नल जयदीप मिश्र ने आभार व्यक्त करते हुए आवासीय परिसर में फलदार पौधों को लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव एवं अनिल सिंहानिया, मनु अरोड़ा, समीर आनंद, राजेश सैनी, अरविंद सिंह, कैप्टन रोहित फरासी समेत सभी विभागाध्यक्षों ने पौधारोपण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में उद्यान विभाग के सतनाम सिंह, बलवंत सिंह की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी