स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की मौत

म्योरपुर थाने के ठीक सामने मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर सोमवार को करीब 11 बजे बभनी की ओर से आ रही स्कार्पियो ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 06:05 PM (IST)
स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की मौत
स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की मौत

जासं, गोविदपुर (सोनभद्र): म्योरपुर थाने के ठीक सामने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर  सोमवार को करीब 11 बजे बभनी की ओर से आ रही स्कार्पियो ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

पुलिस के मुताबिक लौबंध निवासी 70 वर्षीय अदावन कहीं जा रहे थे। इसी दौरान थाने के समीप स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। इससे अदावन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग वृद्ध को सीएससी म्योरपुर ले गए। वहां डाक्टर ने गंभीर बताया। डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उनकी पत्नी कबाली ने बताया हम लोगों के खाते में सरकार की तरफ से दो हजार रुपये आये थे। रुपये किल्लत के चलते हम लोग बैंक आए थे लेकिन शिवरात्रि होने के कारण बैंक बंद था और वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी  ने मेरे पति को धक्का मार दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि वृद्ध को टक्कर मार कर भाग रही स्कार्पियो का पीछा कर दुद्धी के पास पकड़ लिया गया है। चालक संतोष से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी