धान के बोरे में चूहों ने किया छेद, एसडीएम भड़कीं

जाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर डा. अंकुर लाथर शनिवार को स्थानीय हाट शाखा केंद्र पर हो रही धान खरीद का हाल देखने पहुंचीं। इस दौरान गोदाम में जगह-जगह चूहों द्वारा धान के बोरों में छेद देख कर वे भड़क उठीं और क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाईं। गोदाम में 3000 बोरे रद्दी पाए जाने पर एसएमआई को तत्काल उन्हें नीलाम करने का फरमान सुनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 07:50 PM (IST)
धान के बोरे में चूहों ने किया छेद, एसडीएम भड़कीं
धान के बोरे में चूहों ने किया छेद, एसडीएम भड़कीं

जासं, कोपागंज (मऊ) : जाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर डा. अंकुर लाथर शनिवार को स्थानीय हाट शाखा केंद्र पर हो रही धान खरीद का हाल देखने पहुंचीं। इस दौरान गोदाम में जगह-जगह चूहों द्वारा धान के बोरों में छेद देख कर वे भड़क उठीं और क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाईं। गोदाम में 3000 बोरे रद्दी पाए जाने पर एसएमआई को तत्काल उन्हें नीलाम करने का फरमान सुनाया। किसानों के पीने के पानी के नाम पर केवल एक कप देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। कड़ी हिदायत देते हुए उन्होंने पेयजल की माकूल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि अब तक केवल तीन किसानों से महज 134 कुंतल खरीदा गया है।

chat bot
आपका साथी