व्यापारियों से लूट की घटना से बढ़ी नाराजगी

जासं सोनभद्र व्यापारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में हुई बैठक में व्यापारियों पर हो रहे हमले की निदा की गई। वर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों खासकर सर्राफा व्यवसायियों पर आए दिन हमले हो रहे लेकिन सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:41 PM (IST)
व्यापारियों से लूट की घटना से बढ़ी नाराजगी
व्यापारियों से लूट की घटना से बढ़ी नाराजगी

जासं, सोनभद्र : व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में हुई बैठक में व्यापारियों पर हो रहे हमले की निदा की गई। कहा कि प्रदेश में व्यापारियों खासकर सर्राफा व्यवसायियों पर आए दिन हमले हो रहे लेकिन, सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा कि देवनाथपुर में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर पांच लाख लूट लिया गया। इसके पहले भी व्यापारियों पर हमले कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। उपस्थित लोगों ने प्रदेश में बढ़ रहे अराजकता पर चिता व्यक्त की। कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से व्यवसायियों पर हमले हो रहे है, उसका खामियाजा आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ सकता है। लोगों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। इसमें शंकर प्रसाद केशरी, राजकुमार सोनी, लल्लू भाई सर्राफ, संतोष, राजेश सोनी, राजू, मन्नू केशरी, शिव केशरी, राकेश सोनी, सोमेश, राधे सोनी, श्याम केशरी, धीरज सोनी, विनोद, पप्पू भाई, कमलेश चौरसिया, रामजी आदि थे।

chat bot
आपका साथी