प्रियंका गांधी ने सुनीं सोनभद्र की समस्याएं

जासं, सोनभद्र : लखनऊ में जब सोनभद्र का समय मिलने का आया तो करीब 4:30 बजे सुबह लखनऊ कांग्रेस के आफिस पर सोनभद्र के कांग्रेस पार्टी के लोग पहुचे है जहाँ लोगो ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात कही । वही भारतीय युवा कांग्रेस के लोक सभा राब‌र्ट्सगंज के अध्य्क्ष आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य का विषय ही कि केंद्रीय नेतृत्व ने उ0प्र0 को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 09:24 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने सुनीं सोनभद्र की समस्याएं
प्रियंका गांधी ने सुनीं सोनभद्र की समस्याएं

जासं, सोनभद्र : लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन प्रभारी प्रियंका गांधी से सोनभद्र के कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की। इसमें लोकसभा सीट राब‌र्ट्सगंज के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान सोनभद्र जनपद की समस्याओं से कांग्रेसजनों ने उनकों अवगत कराया।

लोकसभा राब‌र्ट्सगंज क्षेत्र के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि हम लोग उस जिले से आते हैं जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मिनी स्विजरलैंड बनाना चाहते थे। अब भी कांग्रेस की बनाई नहरों से ही ¨सचाई होती है लेकिन दुर्भाग्य है कि अब की सरकारें उनकी मरम्मत भी नहीं करा पा रही है। इन सब बातों को बहुत ध्यान से प्रियंका गांधी ने सुना। अंत में उनको सोनभद्र की ओर से एक स्मृति चिह्न के रूप में शिवद्वार की फोटो भेंट की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण ¨सह, नामवर कुशवाहा, अनिल ¨सह, जितेंद्र पासवान, जगदीश मिश्रा, सोनी गुप्ता, लवकुश केशरी, पंकज मिश्र, सुनीता त्रिपाठ, लक्ष्मीकांत आदि शामिल रहे।

अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण देने की मांग क

जासं, सोनभद्र : जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव प्रमोद कुमार पांडेय ने लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जनपद को ¨हदुस्तान का स्वीटजरलैंड बनाने का सपना देखा था जो अब तक पूर्ण नहीं हो सका। आपके जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। श्री पांडेय ने अति पिछड़ों के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग की। जनपद में स्थापित कल-कारखानों में युवाओं को रोजगार व सोन लिफ्ट का विस्तारीकरण करके किसानों के खेत में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। छत्तीसगढ़ में जो धान खरीद का मूल्य है उसको देश भर में लागू किया जाए।

chat bot
आपका साथी