अनियंत्रित ट्रक पलटने से 15 घंटे मार्ग रहा वन-वे

जागरण संवाददाता डाला (सोनभद्र) परासपानी व जवारीडांड के बीच शुक्रवार रात चक्का फटने।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:57 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रक पलटने से 15 घंटे मार्ग रहा वन-वे
अनियंत्रित ट्रक पलटने से 15 घंटे मार्ग रहा वन-वे

जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : परासपानी व जवारीडांड के बीच शुक्रवार रात चक्का फटने से अनियंत्रित ट्रक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पलट गया। इस कारण मार्ग 15 घंटे तक वन-वे रहा। शनिवार शाम को ट्रक हटाने के बाद जाम खत्म हुआ। राखड़ लदा ट्रक रेणुकूट से वाराणसी की तरफ जा रहा था। दुर्घटना में चालक सुरेंद्र (35) निवासी नगर ऊंटारी को मामूली चोट लगी। सड़क के बीच ट्रक पलटने से मार्ग एक तरफ पूरी तरह से जाम हो गया। इसके बाद मार्ग को परासपानी कटिग से लेकर जवारीडांड कटिग तक वन-वे कर दिया गया। इसके चलते 15 घंटे बाद शनिवार शाम को मार्ग से आवागमन शुरू हो सका।

chat bot
आपका साथी