सोनांचल में लगेगा धनुर्धरों का महाकुंभ

31 जनवरी से 4 मार्च तक होगी 9वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता क्रासर-- - आधा दर्जन अर्जुन अवॉर्डी व ओलंपियन भी लेंगे हिस्सा - तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में होगा आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 08:49 AM (IST)
सोनांचल में लगेगा धनुर्धरों का महाकुंभ
सोनांचल में लगेगा धनुर्धरों का महाकुंभ

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : यूपी के इकलौते बालक-बालिका तीरंदाजी छात्रावास वाले विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 31 जनवरी से तीरंदाजों का महाकुंभ लगने जा रहा है। इसमें प्रदेश के धनुर्धरों के साथ ही देश के कई जाने माने धनुर्धर भी हिस्सा लेंगे। तीरंदाज जो ओलंपिक और एशियन गेम में प्रतिभाग करने के साथ ही मेडल हासिल किए हैं। वे और करीब आधा दर्जन अर्जुन अवार्डी के भी हिस्सा लेने की प्रबल संभावना है। तीरंदाजी एसोसिएशन ने इस बार 9वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र में कराने का निर्णय लिया। 31 जनवरी से होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारी को मुकम्मल किया जा रहा है। खेल विभाग से जुड़े लोगों की माने तो इस प्रतियोगिता में कई नामी खिलाड़ी भाग लेंगे। तीन फरवरी को होने वाले प्राइज मनी प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी जयंत तालुकदार व मंगल ¨सह चेम्पिया जैसे धनुर्धर भी शामिल होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड की प्रतियोगिता होनी है। जबकी प्राइज मनी का कम्पटीशन केवल रिकर्व राउंड होगी।

.......................

400 से अधिक प्रतिभागी

इस प्रतियोगिता में करीब 400 तीरंदाज हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्राइज मनी कंपटीशन में 80 धनुर्धर हिस्सा लेंगे। जिसमे 40 महिला और इतने ही पुरुष हिस्सा लेने हैं। 100 से अधिक कोच भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयेगें। आर्मी, रेलवे व अन्य स्थानों से भी टीम के आने की बात चल रही है। ..........................

इनके आने की उम्मीद

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव के मुताबिक इस प्रतियोगिता में ओलम्पिक खेल चुके अर्जुन अवार्डी मंगल ¨सह चेम्पिया, जयंत तालुकदार, आर्मी में सूबेदार एवं ओलम्पिक खेल चुके तरुण दीप राय, एशियन गेम के मेडलिस्ट विश्वास, यूथ ओलांपिक खेल चुके आर्मी के नायब सुबेदार अतुल वर्मा, महिलाओं में अंतरराट्रीय खिलाड़ी मधु वेदवान व साक्षी वेदवान के भी आने की पूरी उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी