ट्रेन के धक्के से मजदूर घायल, रेफर

जासं रेणुकूट (सोनभद्र) चाचा कालोनी के समीप रविवार की सुबह एक मजदूर ट्रेन के धक्के से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने हिडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 06:34 PM (IST)
ट्रेन के धक्के से मजदूर घायल, रेफर
ट्रेन के धक्के से मजदूर घायल, रेफर

जासं, रेणुकूट (सोनभद्र): चाचा कालोनी के समीप रविवार की सुबह एक मजदूर ट्रेन के धक्के से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने हिडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि चाचा कालोनी निवासी नीरज कुमार नगर में रहकर मजदूरी कार्य करता है। रविवार की सुबह किसी ट्रेन के धक्के से उसके कमर की हड्डी टूट गई। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी