अस्पताल पहुंच सीएम ने घायलों के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

जागरण संवाददाता सोनभद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में 14 मिनट में उभ्भा के 14 घायलों से मिलकर हालात की जानकारी ली। उन्हें दुलारते हुए ढांढस भी बंधाया। बोले उभ्भा गांव से आया हूं घबराना मत। सब कुछ बदल जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 06:24 AM (IST)
अस्पताल पहुंच सीएम ने घायलों के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
अस्पताल पहुंच सीएम ने घायलों के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में 14 मिनट में उभ्भा के 14 घायलों से मिलकर हालात की जानकारी ली। उन्हें दुलारते हुए ढांढस भी बंधाया। बोले, उभ्भा गांव से आया हूं, घबराना मत। सब कुछ बदल जाएगा।

पुलिस लाइन चुर्क से सीएम का काफिला दोपहर बाद 1 बजकर 52 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के मुख्य गेट पर स्वागत में खड़े मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीबी गौतम ने गुलदस्ता देना चाहे लेकिन सीएम ने इशारा कर लेने से इन्कार कर दिया। मुख्य द्वार से अंदर गए और डिलेवरी रूम के बरामदे से रैम होते हुए उभ्भा गांव के घायलों वाले वार्ड में पहुंचे। यहां भर्ती 14 घायलों को एक-एक मिनट का वक्त देते हुए सभी से 14 मिनटों में सारी जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने घायलों से पूछा कि खाना मिला है या नहीं। घायलों ने खाना न मिलने की जानकारी दी तो सीएम ने सीएमएस को खाना मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान घायल महिला के एक बच्चे को दुलारा और उसे टाफी दी। घायलों को आश्वस्त किया कि घबराए व डरे नहीं। गांव से होकर आया रहा हूं। सबकुछ ठीक हो जाएगा। घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री जिस रास्ते से वार्ड पहुंचे थे उसी रास्ते से दोपहर बाद 2.06 बजे बाहर निकल गए और उनका काफिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी