पूर्व पीएम ने सादगी के साथ गुजारा जीवन

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:11 AM (IST)
पूर्व पीएम ने सादगी के साथ गुजारा जीवन
पूर्व पीएम ने सादगी के साथ गुजारा जीवन

जासं, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि मनाई।

यूकां के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। पूर्व पीएम के पिता शारदा प्रसाद श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। पूर्व पीएम ने अपने ननिहाल में रहते हुए प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि भी मिली। कहा कि भारत की स्वतंत्रता के पश्चात शास्त्री को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नामवर कुशवाहा के कहा कि उनके शासनकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। शास्त्री ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। कमलेश ओझा व श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि शास्त्री सच्चे गांधीवादी थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, जितेंद्र पांडेय, सूरज वर्मा, दिलशान खान, ओंकार पांडेय, सोनू पांडेय, कमलेश ओझा, निगम मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडेय, राकेश मिश्रा, संजय मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी