सोनभद्र में 12 साल की बालिका को आठ माह का गर्भ, लव जेहाद की जानकारी पर पुलिस के उड़े होश

सोनभद्र जिले में हिंदू बालिका संग दुष्‍कर्म करने के बाद उसका धर्मांतरण कर लव जिहाद करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने के बाद जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Sep 2022 01:42 PM (IST) Updated:Sat, 10 Sep 2022 01:57 PM (IST)
सोनभद्र में 12 साल की बालिका को आठ माह का गर्भ, लव जेहाद की जानकारी पर पुलिस के उड़े होश
सोनभद्र जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है।

सोनभद्र, जागरण संवाददाता। जिले में पन्‍नूगंज थाना क्षेत्र की एक 12 साल की नाबालिग बालिका संग दुष्‍कर्म और गर्भवती होने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पन्‍नूगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार माता- पिता के निधन के बाद अनाथ हो गई बालिका अपने ननिहाल में ही निवास कर रही थी।

जहां पर नाबालिक बालिका का एक स्‍थानीय युवक ने शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती बना दिया। बारह साल की नाबालिक को आठ माह का गर्भ होने की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर आठ माह का गर्भ होने की वजह से गर्भपात संभव हो पाने को लेकर भी पुलिस और प्रशासन के बीच गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस मामले की जानकारी परिजनों को बालिका से हुई तो उनके होश उड़ गए हैं। वहीं बालिका को आठ माह का गर्भ होने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन की ओर से अब बालिका की सेहत को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। इस उम्र में डिलीवरी होने या अबार्शन करने पर बालिका की जान भी जाने का खतरा है। 

परिजनों के अनुसार बालिका ने बताया कि मुस्लिम युवक उससे धर्म परिवर्तन कर विवाह करने की बात भी कहता था। लव जिहाद का मामला सामने आने पर जिले के हिन्दू संगठनों मे भी काफी रोष है। परिजनों के अनुसार युवक बालिका पर धर्म परिवर्तन का कुछ समय से दबाव भी बना रहा था। इस आशय की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। मामले की जानकारी होने के बाद एडीजी जोन वाराणसी ने सोनभद्र पुलिस से जानकारी ली तो पता चला क‍ि इस प्रकरण में पन्‍नूगंज थाने पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा : बालिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सरफराज के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की अपने नाना के घर रहकर एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसका संबंध उसके ही गांव के युवक से हो गया था। युवक उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब मामला खुला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक फरार है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए शनिवार को भेजा जा रहा है। चर्चा है कि युवक लड़की को शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा था।

chat bot
आपका साथी