डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का किया स्वागत

उरमौरा स्थित विध्य कन्या पीजी कालेज में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा.अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूजा विभाग स्वाती प्रियंका मौर्या प्रतिभा मिश्रा दीपशिखा अर्चना त्रिपाठी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 04:31 PM (IST)
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का किया स्वागत
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : उरमौरा स्थित विध्य कन्या पीजी कालेज में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूजा, विभाग, स्वाती, प्रियंका मौर्या, प्रतिभा मिश्रा, दीपशिखा, अर्चना त्रिपाठी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजली विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जीवन में हमेशा उन्नति करने का आशीर्वाद देते हुए नए सत्र की शुभाकामनाएं दी। इस मौके पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डा. अजय कुमार सिंह, डा. कैलाश नाथ, डा. अरुणेन्द्र संदल, डा. मालती शुक्ला, डा. अनुग्रह सिंह, डा. पंकज कुमार सिंह, डा. रजनीकांत, अनिल सिंह, मनीष आदि थे।

chat bot
आपका साथी