महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा

नारी सशक्तीकरण जन-जागरूकता अभिमान के तहत मंगलवार को ज्वालामुखी आवासीय।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:33 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा

शक्तिनगर (सोनभद्र) : नारी सशक्तीकरण जन-जागरूकता अभिमान के तहत मंगलवार को ज्वालामुखी आवासीय परिसर में मातृशक्ति द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने नारी सम्मान, आत्मरक्षा, आत्मसुरक्षा और उनके अस्तित्व को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रस्तुत किए। महिलाओं ने संगठित होकर नारी सम्मान के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। इसमें दुष्कर्म और निर्मम हत्या जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। मंजू सिंह ने कहा कि समय रहते महिलाएं जागरूक नहीं हुईं तो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ महज एक नारा बनकर रह जाएगा। परिचर्चा में खुशबू सिंह, प्रियंका विश्वकर्मा, रेखा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शक्तिनगर की प्रतिनिधि शशि कला भारती, सौरभ अवस्थी, रूपम अग्रवाल, कविता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी