दीपावली अन्न सेवा का आयोजन

नगर में स्थित सामाजिक संस्था रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा शनिवार को पोलियो जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली अन्न सेवा का आयोजन रोटरी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में रोटेरियन डा.राजीव रंजन ने पोलियो जागरूकता के बारे में लोगों को बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 05:10 PM (IST)
दीपावली अन्न सेवा का आयोजन
दीपावली अन्न सेवा का आयोजन

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : नगर में स्थित सामाजिक संस्था रोटरी क्लब एवं  इनरव्हील क्लब द्वारा शनिवार को पोलियो जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली अन्न सेवा का आयोजन रोटरी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में रोटेरियन डा. राजीव रंजन ने पोलियो जागरूकता के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लोगों को पोलियो से बचाव प्रसार तथा पोलियो टीकाकरण एवं हाथों की सही तरीके से साफ करना, स्वच्छ पानी का इस्तेमाल, खुले में शौच न करने आदि के बारे में बताया गया। पोलियो जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही दीपावली त्योहार का उत्सव स्कूल के छात्रों के साथ करने के उद्देश्य से रोटरी स्कूल के सभी बच्चों को भोजन कराया गया। दीपावली के अवसर पर उन्हें इको फ्रेंडली मिट्टी के दिए एवं मिठाई दिए गए। रोटरी अध्यक्ष विभव उपाध्याय ने बच्चों को दीपावली पर मिट्टी के दीए उपयोग करने की अपील किया। इस मौके पर रोटरी स्कूल चेयरमैन अरुण साबू, शशि तिवारी, इनरव्हील की सदस्य अन्नू साबू, विनीता बंसल, छाया मालवीया, वंदना कुशवाहा आदि रहे। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के प्रधानाध्यापक यूके शर्मा धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी