अनुबंध निरस्त, परिजनों ने किया दाह संस्कार

बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में हादसे की शिकार महिला श्रमिक के मौत के बदले में किसान द्वारा दिए गए सहयोग राशि के बदले लिखा हुआ अनुबंध निरस्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 07:53 PM (IST)
अनुबंध निरस्त, परिजनों ने किया दाह संस्कार
अनुबंध निरस्त, परिजनों ने किया दाह संस्कार

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां गांव में हादसे की शिकार महिला श्रमिक की मौत के बदले में किसान द्वारा दिए गए सहयोग राशि के बदले लिखा हुआ अनुबंध निरस्त हो गया। इसका आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने बुधवार की देररात महिला का अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस मामले में किसी भी समझौता पत्र की जानकारी से इन्कार करते हुए मामले में विधिक कार्रवाई की बात कही। इस बाबत मृतका के स्थानीय रिश्तेदार गोविद ने बताया कि आरोपित किसान ने अनुबंध पत्र तत्काल रद करने की बात कही और पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मृत बसंती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी ओर एसओ बीजपुर ने  बताया कि उनके समक्ष किसी तरह के समझौते की बात नहीं आई है। मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना की जा रही है। मामले के दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी