झारखंड में जीत पर कांग्रेसजनों में जश्न

झारखंड विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन की जीत से जिले के कांग्रेसी खुश हो गए। सोमवार को जिले के विभिन्न इलाके में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 09:40 PM (IST)
झारखंड में जीत पर कांग्रेसजनों में जश्न
झारखंड में जीत पर कांग्रेसजनों में जश्न

जासं, सोनभद्र : झारखंड विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन की जीत से जिले के कांग्रेसी खुश हो गए। सोमवार को जिले के विभिन्न इलाके में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

राब‌र्ट्सगंज में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में बढ़ौली चौराहे पर मिठाई बांट व एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। आशु ने कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान सरकार द्वारा लोगों को भ्रमित कर केवल दिखावटी, बनावटी बातें कहीं जा रही हैं यह परिणाम दर्शाता है कि वास्तविकता में आम जनमानस, युवा, किसान सब परेशान हैं। इस मौके पर लवकुश केसरी, मोहम्मद नूरुद्दीन खान, कौशलेश पाठक, जगदीश मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, आदि मौजूद थे।

कोन प्रतिनिधि के अनुसार : झारखंड विधान सभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलते है कोन क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिले। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के जिला महासचिव विनयकान्त चतुर्वेदी की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

chat bot
आपका साथी