कुएं में डूबने से बालक की मौत

जुगैल थानान्तर्गत बडगवां गांव में छह वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गयी।घटना के डेढ़ घंटे बाद उसे कुएं से निकाला गया। प्रीतम पुत्र जिदल सुबह कुएं पर गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:32 PM (IST)
कुएं में डूबने से बालक की मौत
कुएं में डूबने से बालक की मौत

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव में शुक्रवार को छह वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद उसे कुएं से निकाला गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रीतम (6) पुत्र जिदल शुक्रवार की सुबह कुएं पर पानी लेने गया था। ग्रामीणों के अनुसार कुएं पर पानी निकालने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण वह पानी से भरी भारी बाल्टी को खींचने के दौरान रस्सी सहित कुएं में चला गया। इस दौरान आसपास किसी के न होने के कारण घटना का पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद घर न पहुंचने पर परिजन उसे गांव में खोजने लगे। इसी दौरान ग्रामीण जब घटना के डेढ़ घंटे बाद कुएं पर पहुंचे तो कुएं में रस्सी उतराई हुई मिली। कुछ अनहोनी समझकर जब ग्रामीणों ने देखा तो बालक कुएं का शव भी उतराया दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। शाम तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। फांसी लगाकर युवक ने दी जान

अनपरा (सोनभद्र) : थाना क्षेत्र के ग्राम कहुआनाला में गुरुवार की देररात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। कहुआनाना निवासी 30 वर्षीय संजय राम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अज्ञात कारणों से वह रात दो बजे घर में साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची अनपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेजा। मृतक की तीन मासूम बच्चियां हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्यक्त की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी