युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर युवा दिवस के रूप में मनायी गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामीजी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया। जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई और झांकी सजायी गई। जयंती समारोह युवा दिवस के रूप में मनायी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 09:20 PM (IST)
युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती
युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और झांकी सजाई गई।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा संचालित युवक मंगल दल के तत्वावधान में ऊंचडीह गांव में जयंती मनाई गई। शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक व सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर इंद्रदेव पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, विजेंद्र देव, सत्यदेव, राजेंद्र आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर मंत्री शशांक मिश्रा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में अमान अली, अमनराज ¨सह आदि थे। विमला शिक्षण संस्थान में भी जयंती मनाई गई।

शाहगंज : घोरावल ब्लाक के स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर ओदार में एसडीएम घोरावल मनिकंदन ए, भाजपा ओबरा विधानसभा के प्रभारी माला चौबे ने संबोधित किया। अध्यक्षता वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा व संचालन भारतीय इंटर कालेज घोरावल के प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय ने किया। म्योरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ओम प्रकाश, एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री अवनीश राय मानस ने संबोधित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण शुक्ला, बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं रंजना, खुशबू सोनी, साधना कुमारी आदि मौजूद थीं।

खलियारी : नगवां विकास खंड क्षेत्र के कैमूर मंजरी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलियारी में युवा दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकली शोभायात्रा

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय इंटर कालेज में संगोष्ठी के जरिए स्वामीजी को याद किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। ¨हदू युवा वाहिनी के बैनर तले मां भारती एवं स्वामीजी की भव्य झांकी निकाली गई।

chat bot
आपका साथी