दावा सही होने पर दिया जाएगा कब्जा

स्थानीय किरबिल पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान बच्चालाल प्रजापति की अध्यक्षता में वनाधिकार दावा की खुली बैठक हुई। ग्राम प्रधान ने कहा कि 2005 में ग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 05:06 PM (IST)
दावा सही होने पर दिया जाएगा कब्जा
दावा सही होने पर दिया जाएगा कब्जा

जासं, म्योरपुर(सोनभद्र) : स्थानीय किरबिल पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान बच्चालाल प्रजापति की अध्यक्षता में वनाधिकार दावा की खुली बैठक हुई। ग्राम प्रधान ने कहा कि 2005 में ग्रामीणों द्वारा धारा 20 की जमीन पर कब्जा का दावा किया गया था। वन समिति, वन विभाग व लेखपाल द्वारा इसका सर्वे किया जाएगा। जिसका दावा सही पाया जाएगा उसे कब्जे की जमीन पर सरकार द्वारा अधिकार दिया जाएगा। इस मौके पर वन दरोगा शकील खान, विकास विभाग से ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, लेखपाल भूपति नाथ सिंह, वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रामखेलावन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी