बंपर छूट व आकर्षक बर्तनों से चमका कारोबार

कारोबारियों के इंतजार की घड़ियां अब धीरे-धीरे समाप्त होने वाली है। एक सप्ताह बाद सुख-स्मृद्धि का प्रतीक दीपावली का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजार में विभिन्न बर्तनों के बाजार सज गए हैं। बाजारों में नए-नए डिजाइन के बर्तनों की भरमार हैं। बर्तन भंडारों में स्टील पीतल और

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:43 PM (IST)
बंपर छूट व आकर्षक बर्तनों से चमका कारोबार
बंपर छूट व आकर्षक बर्तनों से चमका कारोबार

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कारोबारियों के इंतजार की घड़ियां अब धीरे-धीरे समाप्त होने वाली हैं। दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार के बर्तनों से बाजार सज गए हैं। इसमें नए-नए डिजाइन के बर्तनों की भरमार हैं। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन विशेषरूप से सजे हैं। जिस पर ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। नवरात्र के बाद धनतेरस व दीपावली को कारोबार के नजरिए से बड़ा त्योहार माना जाता है। कारोबारियों के मुताबिक बढ़ते ऑनलाइन कारोबार के चलते बाजार में दुकानदार कुछ चितित जरूर हैं लेकिन, बड़ा त्योहार है, इसलिए बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में बर्तन के दुकानों पर धीरे-धीरे रौनक दिखनी लगी है। बर्तन व्यवसायी दुकानों को धनतेरस व दीपावली को देखते हुए पूरी तरीके से सजा दिए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए बर्तनों पर विशेष छूट दी जा रही है। आनलाइन खरीदारी करने से व्यापारियों में चिता जरूर है लेकिन, त्योहार को लेकर अच्छे कारोबार की उम्मीद भी जगी है। बाजार में डिजाइनिग थालियां, कटोरी, गिलास, मटके, प्लेट, लोटा, टोकने के अलावा पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन की भी मांग हैं। इसके अलावा नॉन स्टिक बर्तनों की मांग भी है। धार्मिक परंपरा निभाने के लिए लोग धनतरेस व दीपावली पर सामान्यत: बर्तन खरीदते हैं। धनतेरस की पूजा के लिए सभी घरों में अपने बजट के मुताबिक कोई न कोई नया बर्तन अवश्य ही खरीदा जाता है। स्टील के बर्तनों पर 5 से 25 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। वहीं बर्तनों के फैंसी आइटम पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। स्टील बर्तन 150 से 200, पीतल 380 से 450, व एल्यमुनियम 190 से 290 रुपये किलो बिक रही है। बनारस व मीरजापुर से आते हैं बर्तन

राब‌र्ट्सगंज में अधिकतर व्यापारी बनारस व मीरजापुर से बर्तन मंगाते हैं। व्यापारियों ने बताया कि यहां के बर्तनों की क्वालिटी अच्छी होती है। इसके अलावा नजदीक होने से भाड़ा भी कम लगता है। इन बर्तनों पर मिल रहा विशेष छूट

---------------

- स्टील के बर्तन - 5 से 25 फीसद।

- कराही, तवा, कूकर - 10 फीसद

- इंडक्सन चूल्हा - 25 फीसद।

- ओटीपी, ब्लैंडर - 25 फीसद।

- फैंसी आइटम के बर्तनों पर बंपर छूट दी जा रही है। बोले व्यापारी--

-----------------

दीपावली नजदीक आने से बाजार में धीरे-धीरे रौनक आ रही है। अभी खरीदारी कुछ धीमी है लेकिन, धनतेरस व दीपावली का पर्व नजदीक आते ही इसमे उछाल आने की उम्मीद है।

-दीपक सोनी, बर्तन व्यापारी। मंदी का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। इधर बाजार में कई दिनों से भीड़ नहीं देखी जा रही थी। त्योहार नजदीक आते ही फिर से ग्राहक बाजारों में दिखने लगे हैं।

-शिवलोचन केशरी, बर्तन व्यापारी। आनलाइन शापिग से बाजार में कुछ गिरावट जरूर देखी जा रही है। बावजूद दीपावली पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीण बाजार होने के चलते अभी लोग दुकान से ही खरीदारी करने पर विश्वास रखते हैं।

-संतोष कुमार सोनी, बर्तन व्यापारी अभी त्योहार में एक सप्ताह का समय होने के चलते उतनी भीड़ नहीं है। जैसे-जैसे दीपावली व धनतेरस का पर्व नजदीक आएगा बाजार में भी तेजी आएगी। आनलाइन शापिग से कुछ असर जरुर पड़ा है।

-दयांशु केजरीवाल, बर्तन व्यापारी।

chat bot
आपका साथी