बेसहारा व दिव्यांगों में बांटा गया कंबल

- भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार ने किया सेवा समर्पण जासं, सोनभद्र : भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा भीषण सर्दी को देखते हुए मंगलवार को बेसहारा लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। सेवा ट्रस्ट के लोगों ने नगर के समीप कंडाकोट, बसौली, बल्हौर, बहुआर क्षेत्र के फुल 51 बेसहारा और दिव्यांग परिवार के सदस्यों में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। ट्रस्ट परिवार के सदस्य अभिशेस श्रीवास्तव ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 09:23 PM (IST)
बेसहारा व दिव्यांगों में बांटा गया कंबल
बेसहारा व दिव्यांगों में बांटा गया कंबल

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा सर्दी को देखते हुए मंगलवार को बेसहारा लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। सेवा ट्रस्ट के लोगों ने नगर के समीप कंडाकोट, बसौली, बल्हौर, बहुआर क्षेत्र के 51 बेसहारा और दिव्यांग परिवार के सदस्यों में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। ट्रस्ट परिवार के सदस्य अभिशेस श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक महीने से पात्र व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया किया जा रहा है। ट्रस्टी आशीष उपाध्याय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है, जिले में कोई भी ऐसा पात्र व्यक्ति जिसके पास गर्म कपड़े ना हो उस तक लाभ पहुंचाया जाए। इस मौके पर रामानंद तिवारी, शीला प्रसाद, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, बादशाह मिश्रा आदि रहे।

गर्भवती महिलाओं को मिला कंबल

जासं, अनपरा : सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए एनसीएल के विभिन्न कोल परियोजनाओं की महिला मंडल निरंतर कंबल एवं ऊनी कपड़े वितरित कर रही हैं। मंगलवार को एनसीएल के कृति महिला मंडल ने करैला ग्राम पंचायत की 15 गर्भवती महिलाओं को कंबल प्रदान किया। करैला पंचायत भवन में कृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, नीलू ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। कृति महिला मंडल की टीम ने करैला ग्राम पंचायत के 15 गर्भवती महिलाओं को ठंड से बचने में सहयोग देने के लिए उन्हें कंबल दिए। इस अवसर पर महिला मंडल की मंजू, राधा राजशेखर और संगीता नारायण उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी