ढाबे पर खाने को लेकर मारपीट, छह घायल

सोनभद्र सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रविवार की रात में खाने का तरीका बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा ही रात में ही मारपीट हुई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों का चालान कर दिया है। मामले की और जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 04:22 PM (IST)
ढाबे पर खाने को लेकर मारपीट, छह घायल
ढाबे पर खाने को लेकर मारपीट, छह घायल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रविवार की रात में खाने का तरीका बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा ही रात में ही मारपीट हुई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों का चालान कर दिया है। मामले की और जांच की जा रही है।

सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बट्ट गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात में वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वाराणसी से वापस आए। भोजन करना था तो ढाबे पर चले गए। ढाबा उन्हीं की भूमि में संचालित होता है। खाने के बाद चलते वक्त बनाने वाले और संचालक से कहा कि अगर इसी तरह भोजन बनाएंगे तो ढाबा नहीं चलेगा। खाने में क्या कमी है यह भी बताया। इसी बीच वहां मौजूद अभय पटेल निवासी मधुपुर, उसका भाई व दोनों का एक साथी विरोध किए। कुछ देर के बाद जब घर चले गए तो ये लोग घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। प्रमोद के मुताबिक इस मामले में प्रमोद, अमोद, शानू, राघव, शिवम, सत्यम को चोट आई।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभय पटेल व एक अन्य का चालान किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जो भी तहरीर मिलती है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी