दुर्लभ जीव के मांस संग दो गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Thu, 11 Oct 2012 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2012 07:33 PM (IST)
दुर्लभ जीव के मांस संग दो गिरफ्तार

शिवद्वार (सोनभद्र) : घोरावल थाना क्षेत्र के कन्हारी वन बीट में गुरुवार की दोपहर 12 बजे दो शिकारियों को पुलिस ने दबोच लिया।

रेंजर महेंद्र कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शिकारी दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर रेंजर फोर्स के साथ उस स्थान पर पहुंच गए। टीम को दो व्यक्ति बोरी में कुछ ले जाते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। टीम ने घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। बोरी खुलवाया गया तो दो जंगली सुअर का मांस निकला जिसका वजन 20 किलो था। इस मामले में कन्हारी निवासी बल्लू व सुपारी लाल को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सुअर के मांस का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी