गुप्तकाशी में 40 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगभग 40000 शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया दर्शन पूजन की और मन्नतें मांगी हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा परिसर एवं क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 09:46 PM (IST)
गुप्तकाशी में 40 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
गुप्तकाशी में 40 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

जासं, शिवद्वार (सोनभद्र) : ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में सावन मास के तीसरे सोमवार को लगभग चालीस हजार शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन की और मन्नतें मांगी। भीड़ अधिक होने के कारण कांवरियों द्वारा जलाभिषेक आधी रात के बाद से ही शुरू कर दिया गया था। दोपहर तक ज्यादा भीड़ थी।

अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार : अनपरा, डिबुलगंज, लोझरा पुरानीडीह शिवमंदिर, लोझरा पहाड़ी वाले श्रद्धा मंदिर, सोनवानी ककोरिहा शिवमंदिर, रेणुसागर, ककरी, बीना तालाब वाले शिवमंदिर, सीएचपी शिव मंदिर, कोहरौल शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरो में श्रद्धालुओं का रेला सुबह से ही उमड़ा रहा। शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार: एनटीपीसी शक्तिनगर के शक्तेश्वर शिव व एनसीएल खड़िया परियोजना के चैतन्य वाटिका स्थित शिवमंदिर में भी जलाभिषेक करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। अंबेडकर नगर, चिल्काडांण, कोटा, ज्वालामुखी मंदिर, खड़िया बाजार सहित क्षेत्र के सभी शिवमंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। तिरंगा कांवर यात्रा निकाल किया जलाभिषेक

अनपरा: अखिल भारतीय कांवरिया संघ विध्य क्षेत्र अनपरा द्वारा सोमवार की सुबह तिरंगा कांवर यात्रा निकालकर काशीमोड़ स्थित महामृत्युंजय पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवरिया संघ के विकास जायसवाल, गमगम सिंह, ईशु जायसवाल, संतोष तिवारी, विशाल रिकू आदि ने दर्जनों कांवरियों के साथ सावन के प्रत्येक सोमवार को कांवर यात्रा निकाल कर झिगुरदह स्थित हनुमान मंदिर जाते हैं। वहां हनुमान घाट से जल लेकर काशीमोड़ वनविभाग के समीप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी