छात्राओं को दिए गए सोलर लैंप

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद की स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल द्वारा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:53 PM (IST)
छात्राओं को दिए गए सोलर लैंप
छात्राओं को दिए गए सोलर लैंप

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी रिहंद की स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल द्वारा गत वर्ष की प्रथम 16 बालिका सशक्तीकरण मिशन की बालिकाओं को सोलर लैंप व स्टेशनरी सामग्री दी गई। अध्यक्ष वर्तिका महिला मंडल पद्मा आयंगर ने कहा कि एकेडमी की उत्कृष्ट छात्राओं के जीवन में रोशनी लाने के लिए उन्हें नवरात्र पर लैंप भेंट किया गया। सभी बालिकाओं ने आनलाइन क्लासेज के बारे में अपने अनुभव को अवगत कराया। नवरात्रि पर बालिकाओं ने वर्तिका महिला मंडल की महिलाओं के साथ गरबा का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में महिला मंडल की महासचिव रूपा सिघा राय, मोक्षदा जोगी आदि ने कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया।

chat bot
आपका साथी