सपा की चौपाल, बखानों की भरमार

सोनभद्र: साइकिल यात्रा के छठवें दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल के माध्

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 07:17 PM (IST)
सपा की चौपाल, बखानों की भरमार

सोनभद्र: साइकिल यात्रा के छठवें दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया।

राब‌र्ट्सगंज विधानसभा में जिलाध्यक्ष व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा व रामनरेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संडी, पिथौरी, निपनियां, भड़कना, परसौटी, हेवती गांव में साइकिल रैली निकाली। इसी तरह डा. गोपाल ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोढ़ी, उरमौरा, पुसौली,गोरारी, पेटराही आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाल चौपाल के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया।

इसी तरह रामप्रसाद यादव, पंकज शुक्ला, राजेंद्र गोंड़, मंगरू के नेतृत्व में तियरा कला, किचार, चपइल, कसारी, बरइल, रामगढ़ आदि जगहों पर भी सपा की साइकिल चली। इसी तरह सदर ब्लाक प्रमुख पंकज पटेल,विद्यासागर मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाली, पीथा, सजौर, तियरा नायक,बिजौली गांव में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। जिला महासचिव विजय यादव, आमिल बेग के नेतृत्व में कोटा क्षेत्र के तमाम टोलों में साइकिल रैली निकाली गई। घोरावल विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, राजन दुबे, श्यामबिहारी यादव रामप्यारे ¨सह पटेल के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। दुद्धी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष केदार यादव, कलामुद्दीन, बुद्धिनारायण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। ओबरा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष मुनीर अहमद, साकीर अली, लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फफराकुंड, खाडर, खैराही, टेढ़ीतान, सागरदह होते हुए कनहरा तक साइकिल रैली निकाली। रैली बाद सपाजनों ने चौपाल लगाकर लोगों को प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी