खौलते दूध से किया स्नान, गूंजा वीर लोरिक का जयकारा

सोनभद्र : मारकुंडी घाटी में एतिहासिक वीर लोरिक पत्थर परिसर में शनिवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आ

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 06:44 PM (IST)
खौलते दूध से किया स्नान, गूंजा वीर लोरिक का जयकारा

सोनभद्र : मारकुंडी घाटी में एतिहासिक वीर लोरिक पत्थर परिसर में शनिवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। पतिवाह बाबा राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान कर व आग में बैठकर पूजा को संपन्न कराया। इस दौरान लोग वीर लोरिक के जयकारे लगाते रहे।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को बाबा राजेंद्र यादव ने खौलते दूध को हाथ में देकर प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद वहां मौजूद सभी विशिष्ट लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दुबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद व सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा में प्रमुख रूप से पकौड़ी लाल, व्यास जी गौंड़, सुभाष यादव, संगीत देव यादव, जेपी यादव, इंदर सिंह यादव, देवचरन यादव, लालवर्ती यादव, फूल सिंह यादव, नरेश पासवान, राब‌र्ट्सगंज चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, ओबरा चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश यादव, चोपन अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, चुर्क चेयरमैन सईद कुरैशी, रामाश्रय भारती, लालब्रत यादव, संजय दुबे, आदि मौजूद थे। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष तेजधारी यादव, उपाध्यक्ष गोविंद यादव व महामंत्री रोशन लाल यादव ने आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने किया। उन्होंने बताया कि वीर लोरिक की विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी से वीर लोरिक पत्थर परिसर के सुंदरीकरण कराने की भी अपील की। पूजा स्थल परिसर में देर रात तक मन्नू यादव व परशुराम याद के बीच बिरहा का मुकाबला चला।

वीर लोरिक की प्रतिमा स्थापित

सोनभद्र : गोवर्धन पूजा के दिन शनिवार को वीर लोरिक की मूर्ति का विधिवत पूजन- अर्चन के बाद स्थापना की गई। स्थापना स्थल पर विशाल प्रतिमा स्थापित करने के बाद उसे दूध से नहलाया गया। पतिवाह बाबा राजेंद्र यादव द्वारा वीर लोरिक की मूर्ति को दूध से स्नान कराया। इस दृश्य को देखने के लिए जिले भर से आए लोगों की भीड़ लगी रही।

बिरहा सुन गदगद हुए श्रद्धालु

सोनभद्र : गोवर्धन पूजा में सांसद छोटेलाल खरवार ने चार चांद लगा दिया। पूजा के दौरान कुछ देर के लिए माइक संभाले सांसद ने वीर लोरिक के गुणगान पर बने बिरहा को पेश किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

chat bot
आपका साथी