11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव

जागरण संवाददाता सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। अमवार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को कांशी राम शहरी आवास पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:53 PM (IST)
11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। अमवार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को कांशी राम शहरी आवास पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन में रहकर तैनाती की बाट जोह रहे पांच उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। राजेश कुमार यादव हाथीनाला, मनोज कुमार ठाकुर अनपरा, राजेश प्रताप सिंह ओबरा, अश्विनी कुमार त्रिपाठी पन्नूगंज व संतोष कुमार यादव को शक्तिनगर थाना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में रहे विमलेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी अमवार कोतवाली दुद्धी बनाया गया है। मुहम्मद एैस खान को थाना रामपुर बरकोनिया, वीर बहादुर चौधरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाहगंज थाना में तैनात रहे एसआइ राकेश राय को चौकी प्रभारी ओबरा थाना ओबरा व चौकी प्रभारी ओबरा रहे कृष्णावतार सिंह को थाना शाहगंज में उपनिरीक्षक बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी