युवक की हत्या कर शव फेंका

युवक की हत्या। शरीर पर मिले चोटों के निशान। पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:16 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव फेंका
युवक की हत्या कर शव फेंका

सिधौली (सीतापुर) : क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले युवक का शव संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार सुबह गनीपुर पुलिया के निकट बरामद हुआ। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम ²ष्टया हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की जा रही है।

बाड़ी गांव निवासी राशिद उर्फ राजू (24) पुत्र साबित अली निवासी बाड़ी कबाड़ खरीदार ने इटौंजा थाना क्षेत्र के सैदापुर में दुकान खोली था। गुरुवार शाम आठ बजे वह इटौंजा स्थित अपने मामा अमीर की दुकान पर पहुंचा। वहां से घर के लिए बाइक से रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। रातभर परिजन परेशान रहे। सुबह ग्रामीणों ने गनीपुर के पास पुलिया किनारे शव पड़ा होने की जानकारी दी। मृतक के माथे पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की बाइक व मोबाइल गायब मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस समेत एएसपी महेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। मृतक के पिता साबित अली ने एक वर्ष राशिद से मारपीट के दो आरोपितों पर हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी