मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

महोली (सीतापुर): कोतवाली इलाके में मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर अनि

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 11:30 PM (IST)
मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

महोली (सीतापुर): कोतवाली इलाके में मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने कई की हालत गंभीर देखकर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गांव बलियापुर निवासी अजय पुत्र मेड़ई के एक माह के पुत्र का शुक्रवार को मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए परिवार के लोग व ग्रामीण एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर महोली के कारीपाकर स्थित कारदेव धाम में आए हुए थे। यहां से शाम को लौटते समय महोली कोतवाली इलाके में चड़रा मोड़ के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भीमसेन के सात वर्षीय पुत्र आशीष की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि शांति देवी (27) पत्‍‌नी संजय, निर्मला (45) पत्‍‌नी खेमकरन, कंचन (8) पुत्री सतीश, नरेश, छोटी (40) पत्‍‌नी भीमसेन, दिवाकर, अनीता, शैलेशा, मोहिनी, शशि, विपिन, झलक, कन्यावती, योगेश, आशीष, राजेश्वरी, मीनू, बेबी, रामप्यारी, सोनी समेत करीब 22 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया। यहां से कई की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाल एके त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी