चौव्वाबेगमपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग

महोली क्षेत्र के चौव्वाबेगमपुर गांव में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़न महोली क्षेत्र के चौव्वाबेगमपुर गांव में हुई घटना। पुलिस को सूचना देने पर मौके से भाग निकले आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 12:17 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 12:17 AM (IST)
चौव्वाबेगमपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग
चौव्वाबेगमपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग

सीतापुर : महोली क्षेत्र के चौव्वाबेगमपुर गांव में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ने पर एक पक्ष छत पर चढ़कर विपक्षियों पर ईंटा-पत्थर चलाने लगा। इसी बीच छत पर चढ़े हमलावरों ने अवैध तमंचा से एक राउंड फायर भी किया। महेंद्र मिश्र अपने खाली प्लाट में खाली बोरियां का गट्ठर बना रहा था। इसी दौरान खड़ंजा पर राजेश मिश्र गुजरा और उसने प्रतिक्रिया दी। जिस पर महेंद्र मिश्र ने भी प्रतिक्रिया दी। आरोप है कि राजेश ने महेंद्र पर अद्धे ईटें चला दी और भागकर छत पर चढ़ गया। इसके साथ उसके घर वाले भी छत पर आकर महेंद्र पर ईंटा-पत्थर चलाने लगे। तभी महेंद्र के बड़े भाई सोने लाल मिश्र उर्फ आनंद किशोर व भाभी नीलम आ गईं। इसमें सोने लाल व उनकी पत्नी नीलम के पैर पर पत्थर लगने से घायल हो गए। आरोप है कि राजेश मिश्र ने अवैध तमंचा से फायर भी किया है। महोली कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया, महेंद्र मिश्र व राजेश मिश्र के बीच कहासुनी जरूर हुई थी पर फायरिग नहीं हुई है। किसी भी पक्ष से तहरीर भी नहीं मिली है।

रामरतन व रजनीश के बीच भी विवाद

कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया, मंगलवार शाम के वक्त रामरतन कश्यप व रजनीश कश्यप के बीच मारपीट हुई है। खबर मिली तो दोनों पक्षों के आरोपितों को भी खोज रहे हैं।

अवैध तमंचा लहराने वाले का वीडियो वायरल

सीतापुर : इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में तिहार में दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। इस विवाद का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में विवाद के दौरान एक युवक छत पर चढ़कर तमंचा लेकर हमला करने की कोशिश कर रहा है, पर एक महिला उससे तमंचा छीनते दिख रही है। इस मामले में एक पक्ष की ओर संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। संजय कुमार ने बताया, आरोपित एक मामले में सजायाफ्ता है और वह जमानत पर चल रहा है। संजय के मुताबिक, वह अपने घर के पास निर्माण कार्य करा रहा था, इसी दौरान विपक्षीगण डंडा-लाठी व अवैध असलहे लेकर आ गए। मारपीट करने लगे। इसमें उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल होकर बेहोश हो गई। जिसे वह घर ले गया तो विपक्षी उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस बीच खबर पाकर यूपी डॉयल-112 पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। एसपी कार्यालय से बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर एक-दूसरे आरोपितों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी