शुरू नहीं हो सका प्लांट, बाराबंकी से मंगाया जा रहा आक्सीजन सिलिडर

महिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट उद्घाटन के बाद भी अब तक नहीं हुआ शुरू। जिला अस्पताल में आक्सीजन का इंतजाम कंसन्ट्रेटर के भरोसे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:22 PM (IST)
शुरू नहीं हो सका प्लांट, बाराबंकी से मंगाया जा रहा आक्सीजन सिलिडर
शुरू नहीं हो सका प्लांट, बाराबंकी से मंगाया जा रहा आक्सीजन सिलिडर

सीतापुर : प्लांट स्थापित हो चुका है, मगर महिला अस्पताल की आक्सीजन व्यवस्था अब तक सिलिडर पर ही निर्भर है। मरीजों के लिए आक्सीजन सिलिडर बाराबंकी से मंगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी हो चुका है। वहीं, आक्सीजन आपूर्ति नहीं होने की वजह पाइपलाइन का अधूरा काम बताया गया है। शुक्रवार को महिला अस्पताल की गाड़ी खाली आक्सीजन सिलिडर लेकर बाराबंकी जा रही थी। चालक ने बताया कि वहां से भरे सिलिडर लाएंगे।

दरअसल, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती नवजात शिशुओं को सिलिडर के माध्यम से आक्सीजन दी जा रही है। सीएमएस डा. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि कुछ काम शेष रह गया है। जल्द ही प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति होने लगेगी।

जिला अस्पताल का प्लांट भी बंद :

जिला अस्पताल के मरीजों को भी प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है। वजह आक्सीजन प्लांट में आई खराबी है। करीब एक सप्ताह से जिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट बंद हालत में है। मरीजों को कंसन्ट्रेटर से आक्सीजन दी जा रही है। जिला अस्पताल के जिम्मेदार भी आक्सीजन प्लांट को लेकर गंभीर नहीं है। सीएमएस डा. एके अग्रवाल ने बताया कि प्लांट अभी सही नहीं हुआ है। अस्पताल में आक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर्याप्त संख्या में हैं। बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हो रहे बुखार पीड़ित बच्चे :

जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शुक्रवार को बुखार पीड़ित पांच बच्चे भर्ती कराए गए। सांस में तकलीफ व सर्दी पीड़ित नवजात भी भर्ती हैं। बुखार पीड़ित बच्चों से संबंधित रिपोर्ट बनानी बंद कर दी गई है। बच्चों का विवरण रजिस्टर पर ही अंकित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी