नहीं मिल रहा रोजगार, पलायन कर रहे बेरोजगार

ठ्ठश्र द्भश्रढ्ड द्बठ्ठ ह्वश्चठ्ठश्र द्भश्रढ्ड द्बठ्ठ ह्वश्चठ्ठश्र द्भश्रढ्ड द्बठ्ठ ह्वश्चठ्ठश्र द्भश्रढ्ड द्बठ्ठ ह्वश्च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:28 AM (IST)
नहीं मिल रहा रोजगार, पलायन कर रहे बेरोजगार
नहीं मिल रहा रोजगार, पलायन कर रहे बेरोजगार

सीतापुर: रोजगार की तलाश में जिले के युवा पलायन कर रहे हैं। किसानों, नौजवानों की परेशानी दूर करने के बजाय प्रदेश सरकार दो साल पूरे होने का जश्न मना रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मंच जल्द ही सड़कों पर उतरेगा। समस्या समाधान के लिए आंदोलन की ये चेतावनी दी किसान मंच के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को लाठी मिल रही है। कर्ज माफी से लेकर गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। संगठन की मधु पांडे ने कहा कि, भाजपा नेता व सहयोगी महिलाओं का शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उन्नाव, शाहजहांपुर, रायबरेली आदि जिलों में हुई घटनाएं इसका उदाहरण हैं। इस मौके पर रिकी गौतम, राहुल सिंह, निर्मल सिंह, सचेंद्र दीक्षित, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी