किसानों से मांगा सुविधा शुल्क, भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा

खरीद के बदले सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत पर भड़के हरगांव विधायक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 12:22 AM (IST)
किसानों से मांगा सुविधा शुल्क, भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा
किसानों से मांगा सुविधा शुल्क, भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा

सीतापुर : लालपुर मंडी एक बार फिर चर्चा में हैं। धान खरीद में किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर हरगांव विधायक ने एक बार फिर जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला। विधायक ने मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और खुद मोर्चा संभाल लिया। पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होने तक वहीं बैठे रहने की की बात कही। मंडी में विधायक के पहुंचने की जानकारी पर तहसीलदार मदन मोहन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार और डिप्टी आरएमओ भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक विधायक मंडी में ही डटे थे और अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे थे।

लहरपुर इलाके की लालपुर मंडी में किसानों से धान खरीद के बदले 300 प्रति क्विटल की अवैध वसूली की शिकायत पर हरगांव विधायक सुरेश राही सोमवार को 11.30 बजे मंडी पहुंचे थे। मंडी में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ जमा थी। किसानों ने धान न तौले जाने, केंद्र प्रभारी की ओर से टाल मटोल करने और 300 रुपये प्रति क्विटल अवैध वसूली की शिकायत की। शिकायत पर जब विधायक ने केंद्र प्रभारी रविकांत से सवाल किए तो वह सही जवाब नहीं दे पाए। तहसीलदार मदन मोहन वर्मा के पूछने पर भी केंद्र प्रभारी ने गोलमोल जवाब दिया। तहसीलदार ने खरीद रजिस्टर में लिखे किसानों के नंबरों पर फोन किया तो फर्जी खरीद की बात सामने आई। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार व डिप्टी आरएमओ अरविद दुबे भी मौके पर पहुंचे।

वर्जन

दोपहर से सिर्फ बातें ही हो रही हैं। अब तक एफआइआर नहीं कराई गई। एफआइआर में इतना समय नहीं लगता है। लग रहा हैं केंद्र प्रभारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

- सुरेश राही, विधायक हरगांव

विधायकजी मंडी में ही मौजूद हैं। किसानों की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- शिशिर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

किसानों की शिकायत की जांच की जा रही है। खरीद से संबंधित दस्तावेज देखे जा रहे हैं। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

- अरविद दुबे, डिप्टी आरएमओ

chat bot
आपका साथी