अग्निकांड पीड़ितों से मिले जितिन

सीतापुर : बीते सप्ताह क्षेत्र के कंचनपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवाने व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Apr 2018 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 10:50 PM (IST)
अग्निकांड पीड़ितों से मिले जितिन
अग्निकांड पीड़ितों से मिले जितिन

सीतापुर : बीते सप्ताह क्षेत्र के कंचनपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवाने वाले पीड़ित परिजनों से मिलने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड में अपनी बेटियों को खोने वाले ¨बदे पुत्र छोटेलाल और विनोद पुत्र सुमेर से मुलाकात की और शोक संतृप्त दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को और मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद जितिन प्रसाद छोटेलाल, रजनीश और सोनेलाल के घर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह दिल्ली में थे। वह सदैव लोगों के सुख दुख में शामिल हैं। इस दौरान ज्ञानू शुक्ला, आनंद सागर, अशोक वर्मा, भोलानाथ पांडेय, मैकू राजवंशी, राहुल शुक्ला, मकरंद अर्कवंशी, नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। कंचनपुर में आग की घटना में दो बालिकाओं की झुलसकर मौत हो गयी थी। इस दौरान गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया था।

chat bot
आपका साथी