विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस

सीतापुर : थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया है। मायके

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:02 PM (IST)
विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस
विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस

सीतापुर : थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम सुहेतारा में वसीम की पत्नी रूबी (30) का शव रविवार को कमरे में फांसी लगा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रूबी के मायके पक्ष से रूबी के भाई सुजावलपुर निवासी मुजीब ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। भाई का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष ने रूबी की गला घोंटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सचिन ¨सह ने बताया कि विवाहिता के भाई की तहरीर पर विवाहिता के पति वसीम, जेठ मोहसिन, पप्पू व पप्पू की पत्नी तथा ननद मतूना के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी