Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने चुनावी बॉन्ड को बताया महंगाई का कारण, कहा- रुपया कभी काला-सफेद नहीं होता…

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक मुद्दों पर भारतीय जनता का पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने चुनावी बॉन्ड नोटबंदी और महंगाई को मुद्दा बनाया। वह शुक्रवार को लहरपुर के विधायक अनिल वर्मा के नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद देने नगर के मोहल्ला आनंद नगर स्थित उनके आवास पर आए थे। उन्होंने बताया कि चुनावी बॉन्ड की वजह से महंगाई बढ़ी है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Fri, 12 Apr 2024 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2024 07:31 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने चुनावी बॉन्ड को बताया महंगाई का कारण, कहा- रुपया कभी काला-सफेद नहीं होता…
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने चुनावी बॉन्ड को बताया महंगाई का कारण।

संवाद सूत्र, सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक मुद्दों पर भारतीय जनता का पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने चुनावी बॉन्ड, नोटबंदी और महंगाई को मुद्दा बनाया। वह शुक्रवार को लहरपुर के विधायक अनिल वर्मा के नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद देने नगर के मोहल्ला आनंद नगर स्थित उनके आवास पर आए थे।

उन्होंने बताया कि चुनावी बॉन्ड की वजह से महंगाई बढ़ी है। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है। भाजपा सरकार का नोटबंदी का फैसला भी गलत था। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी नोटबंदी को भ्रष्टाचार करार दिया है। 

अखिलेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह सीतापुर आए थे तो उन्होंने कहा था रुपया कभी काला-सफेद नहीं होता बल्कि लेनदेन काला या सफेद होता है। लेन देन को काले से सफेद करने में तमाम लोग पकड़े जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई से रोजमर्रा का जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। जनता को महागठबंधन एक अच्छे विकल्प के तौर पर मिल गया है। जनता भी महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने जा रही है।

chat bot
आपका साथी