बालिका से दुष्कर्म के आरोपित गए जेल

बालिका से राशिद और जाहिद ने दुष्कर्म किया था

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM (IST)
बालिका से दुष्कर्म के आरोपित गए जेल
बालिका से दुष्कर्म के आरोपित गए जेल

सीतापुर : मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को धान की पौध रोपने गई बारह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि आरोपितों जाहिद, राशिद, सुहेल को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बालिका से राशिद और जाहिद ने दुष्कर्म किया था। यह बात उसने पुलिस के सामने पूछताछ में स्वीकार की है, जबकि सुहेल ने इन दोनों का दुष्कर्म में सहयोग करने की बात कुबूल की है। फिलहाल आरोपितों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया जिला महिला अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टरों ने फिलहाल बालिका को इलाज के लिए मंगलवार तक अस्पताल में भर्ती रखने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी